अगर आप इंटर कॉलेज मे क्लर्क (inter college clerk) बनने की सोच रहे है तो यह एक सुनहरा मौका है अशासकीय और राजकीय इन्टर कॉलेज मे क्लर्क या लिपिक बनने का | क्योंकि बहुत जल्द इन पदों के लिए एक बड़ी भर्तियाँ आने वाली है | लगभग 5000 पदों पर क्लर्क भर्ती का विज्ञापन इसी अप्रैल/ मई 2021 तक आने वाला है |
तो क्या अब आप इन भर्तियों के बारे मे विस्तार मे जानना चाहते है ? अगर हाँ तो इस आर्टिकल को पूरा पढे |
Table of Contents
Inter College Clerk Recruitment 2020
दोस्तों लिपिक भर्ती का विज्ञापन ऐडेड इन्टर कॉलेज और राजकीय इन्टर कॉलेज के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC द्वारा जारी किया जाएगा | जो कि इसी वर्ष अप्रैल/ मई तक जारी हो सकता है| इसमे अभी हाल ही मे माध्यमिक शिक्षा विभाग से सभी रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा गया है | ब्यौरा आते ही upsssc भर्तियों के विज्ञापन की तैयारी शुरू कर देगा | अभी तक समाचार पत्रों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार ऐडेड और राजकीय दोनों प्रकार के कॉलेज मे पदों की संख्या लगभग 5000 है |
Inter College Clerk Job Profile
इन्टर कॉलेज के क्लर्क को कॉलेज मे नियुक्ति मिलने के बाद निम्न कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करना होता है |
- कॉलेज मे सारे स्टाफ (Principal, Teacher, Lecturer, चपरासी इत्यादि) के वेतन का पूरा कार्य करना होता है |
- सभी कर्मचारी के शैक्षिक, सैलरी रिकार्ड को पूरी तरह से संभाल कर सुरक्षित रखना होता है | इसके लिए उन्हे कॉलेज से अलमारी और अन्य जरूरी सामानों की उपलब्धता कराई जाती है |
- छात्रों के फीस से संबंधित सभी रिकार्ड रखने होते है |
- छात्रों के रिजल्ट/टीसी इत्यादि के पूरी जिम्मेदारी होती है |
- प्रति वर्ष कॉलेज मे होने वाले Admission की classwise फाइल बनाकर सुरक्षित रखना होता है |
- स्कूल मे होने वाले अदर खर्च की पूरी डिटेल्स रखनी होती है |
- प्रिन्सपल द्वारा अन्य कार्य भी दिए जा सकते है , उनको भी समय से निस्पादन करना होता है |
नोट- ये सारे कार्य कॉलेज के अनुसार परिवर्तित भी सकते है |
यह पढे :
Clerk (Lipik) Eligibility Criteria
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित होने वाली इस भर्ती में क्लर्क (inter college clerk) के लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है | साथ ही DOEACC Society / NIELIT द्वारा कंप्युटर का CCC प्रमाणपत्र होना चाहिए |
Age Limit
क्लर्क के लिए अभ्यर्थी को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष का होना चाहिए | आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा मे अतिरिक्त छूट दी जाएगी |
इन्टर कॉलेज क्लर्क सेलरी (Inter college clerk Salary)
Grade Pay- 2000 रुपये
Pay Scale- 5200 – 20,200 रुपये
राजकीय / अशासकीय इन्टर कॉलेज क्लर्क चयन प्रक्रिया
इन्टर कॉलेज क्लर्क भर्ती 2021 के लिए चयन का आधार प्रारम्भिक परीक्षा (PET) तथा मुख्य परीक्षा और टंकण परीक्षा होगा | PET परीक्षा पास करने के बाद ही आप मुख्य परीक्षा मे शामिल हो पायेगे | मुख्य परीक्षा मे सफल होने के बाद आप typing टेस्ट मे जायेगे| इसके बाद आपकी फाइनल मेरिट बनेगी | फाइनल मेरिट मे सिलेक्ट होने पर अंतिम नियुक्ति कालेज मे प्रदान की जाएगी |
UPSSSC PET 2021 Exam Pattern & Syllabus
UPSSSC PET 2021 मे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेगे | इनके लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा | परीक्षा मे 1/4 की negative marking भी होगी |
UPSSSC ने PET परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है, लेकिन अभी ये शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है| शासन से मंजूरी मिलते ही इस पाठ्यक्रम को आप upsssc की वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते है | PET परीक्षा मे सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी एवं अपठित गद्यांश आधारित प्रश्न, विज्ञान, प्रारम्भिक गणित, तार्किक योग्यता, आँकड़े और ग्राफ के विश्लेषण पर आधारित प्रश्न पूछने की योजना है |
इसकी तैयारी करने के लिए आप इन किताबों की मदद ले सकते है |
UPSSSC Mains Exam
PET परीक्षा मे सफल उम्मीदवार, मुख्य परीक्षा मे बैठ पायेगे | मुख्य परीक्षा का परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम अभी आयोग ने जारी नहीं किया है | जैसे ही आयोग जारी कर देगा, आपको हम यहीं पर उपलब्ध कर देगे|
Typing Test
मुख्य परीक्षा मे सफल अभ्यर्थी, टायपिंग टेस्ट मे appear होंगे | इसमे अभ्यर्थियों को हिन्दी मे 30 WPM तथा english मे 35 WPM के अनुसार टायपिंग करनी होगी | सफल उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट मे शामिल किया जाएगा | यदि आप फाइनल मेरिट मे चयनित होते है तो आपको आपको इन्टर कॉलेज मे नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी|
ये पढे :
इंटर कॉलेज क्लर्क फॉर्म कैसे भरें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन जारी होने के बाद आपको हमारी वेबसाईट गवर्नमेंट जॉब सेंटर डॉट कॉम पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने का लिंक available कर दिया जाएगा | साथ ही साथ इसी पोस्ट मे भी लिंक उपलब्ध रहेगा|
स्टेप बाइ स्टेप फार्म भरने की विधि
- सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाईट पर जाए
- Candidate Registration पर क्लिक करे
- अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करे
- अपनी फीस आनलाइन / ऑफलाइन जमा करे
- फ़ोटो और साइन अपलोड करने के बाद आवेदन फाइनल सबमिट करे
- फाइनल प्रिन्ट डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखे
महत्वपूर्ण तिथियाँ एवं लिंक्स
Notification Date | Notified Soon |
Apply Online | Notified Soon |
Last Date | Notified Soon |
Download Notification | Notified Soon |
Official Website | http://upsssc.gov.in/ |
निष्कर्ष
तो दोस्तों इस आर्टिकल मे हमने राजकीय एवं ऐडेड इन्टर कॉलेजों मे क्लर्क (inter college clerk) भर्ती 2021 के बारे मे सारी जानकारी देने का प्रयाश किया है | हमे आशा है की इस आर्टिकल से आपको सारी जानकारी मिली होगी | अगर आपके मन मे अभी भी कोई प्रश्न है तो हमे नीचे कमेन्ट करे या फिर हमारे telegram चैनल पर कोई जॉइन करके डायरेक्ट हमसे पूछे | धन्यवाद